हल्द्वानी। पुलिस ने कीड़ा जड़ी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भोटिया पड़ाव चैकी पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान आवास विकास के समीप दो कीड़ा जड़ी तस्करों के आने की सूचना पर छापा मारा गया। इस बीच संदिग्धावस्था में खड़े दो युवकों के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 782 ग्राम कीड़ा जड़ी बरामद हुई। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में तस्करों ने अपने नाम सुबोध कुमार निवासी हाल पलटन बाजार, देहरादून व भूपेश सिंह कोरंगा निवासी सुमगढ़, कपकोट बताये। इस बीच पुलिस ने वन विभाग की टीम को भी बुला लिया। दोनों ने बताया कि वह यहां कीड़ा जड़ी बेचने की फिराक में थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
ठंड का प्रकोपः बदरीनाथ में जम गए झरने और तालाबNovember 14, 2025




