मां की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार – Uttarakhand Prime 24X7

मां की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार

Date/27/08/2026

Tehri/ Uttarakhand prime 24×7 

टिहरी। मां की हत्या कर फरार हुए बेटे को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या के बाद से घने जंगलों में ठिकाने बदलकर छुप रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोटी खास जाखंणीधार निवासी बुग्गा देवी पत्नी स्वर्गीय गुलाब सिंह की उनके पुत्र अजय सजवाण ने हत्या कर दी थी, इसके बाद वह फरार हो गया था। मामले में थाना नई टिहरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए जाखणी धार क्षेत्र के घने जंगलों में छुपा हुआ है साथ ही वह पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। इस पर पुलिस ने जंगल में कम्बिंग अभियान तेज कर दिया। लगातार कई स्थानों पर खोज बीन और निगरानी के बाद पुलिस को सफलता मिली और पुलिस ने बीती शाम आरोपी अजय सजवाण को जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *