
Date/26/08/2026
Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7
मसूरी। लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने नगर के विभिन्न विद्यालयों में राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की। तत्पश्चात राखियों को एकत्र कर अपने सीमा प्रहरियों आईटीबीपी के जवानों, नगर प्रहरी पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के जवानों को भेंट की गई।
राखी बनाओं प्रतियोगिता में नगर के सनातन धर्म गर्ल्स इण्टर कॉलेज, मसूरी गर्ल्स इण्टर कॉलेज, महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, बचपन प्ले स्कूल की छात्राओं ने प्रतिभाग कर पूर्ण मनोभाव के साथ मोती, चावल, पत्ती, ऊन, कलावा, दवाईयों के रैपर, पिश्ता के कवर, बिंदियों आदि को विभिन्न रंगों से सुशोभित करते हुए अपने सीमा प्रहरियों के लिए एक से बढ़कर एक सुंदर राखियों का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। क्लब द्वारा विद्यालय वार प्रथम तीन सर्वश्रेष्ठ राखियों को पुरस्कृत करने हेतु चयनित किया गया जिन्हें क्लब के कार्यक्रम में आमंत्रित कर पुरस्कृत किया जायेगा। बच्चों की प्रतिभा एवं क्लब की भावनाओं की सभी सम्बन्धित विभागोँ द्वारा सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया गया। अपने घरों से दूर एवं त्यौहार पर भी घर न जा कर अपने दायित्वों के निर्वहन में लगे जवानों के लिये यह भावुकता का पल रहा। इस सम्पूर्ण आयोजन में क्लब अध्यक्ष लायन अनुज तायल, सचिव लायन राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन मदन मोहन शर्मा का विशेष योगदान रहा।




