पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने को मोर्चा ने दी शासन में दस्तक   – Uttarakhand Prime 24X7

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने को मोर्चा ने दी शासन में दस्तक  

Date/25/08/2026

Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। न संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रमुख सचिव ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम से मुलाकात कर उपनल के माध्यम से तीनों निगमों में कार्योजित पूर्व सैनिकों सामान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने एवं विकासनगर क्षेत्र की शक्ति नहर के दोनों ओर क्रैश बैरियर तार जाल लगाने को लेकर ज्ञापन सौंपा।

श्री सुंदरम ने निगमों के प्रबंध निदेशकों को तत्काल वार्ता के निर्देश दिए। नेगी ने कहा कि उपनल कर्मचारियों के मामले में जनहित याचिका कुंदन सिंह बनाम उत्तराखंड राज्य व अन्य आदि याचिका में उच्च न्यायालय द्वारा उपनल के माध्यम से कार्योजित प्रायोजित कार्मिकों को समान कार्य-समान वेतन आदि देने के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में शासन द्वारा 3 फरवरी 2026 के द्वारा समान कार्य- समान वेतन दिए जाने के निर्देश सभी विभागों को दिए गए थे। उक्त निर्देशों के अनुपालन में लगभग सभी विभागों निगमों द्वारा पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन आदि दिये जाने के निर्देश का अनुपालन हो चुका है, लेकिन ऊर्जा विभाग के तीनों निगमों यथा यूपीसीएल, यूजेविएन एल व पिटकुल द्वारा आज तक उक्त आदेश का अनुपालन नहीं किया गया। इसके साथ-साथ विकासनगर-डाकपत्थर स्थित शक्ति नहर के दोनों ओर क्रैश बैरियर तार जाल न होने की वजह से कई दुर्घटनाएं हो रही हैं तथा कई लोग आत्महत्या कर रहे हैं, जिसकी रोकथाम बहुत जरूरी है। मोर्चा को भरोसा है कि इन मामलों में पूर्व सैनिकों एवं जनता को निश्चित तौर पर राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *