Mussoorieउत्तराखंड

एसडीएम ने मसूरी शहीद स्मारक समिति के सदस्यों के साथ बैठक की

एसडीएम ने मसूरी शहीद स्मारक समिति के सदस्यों के साथ बैठक की

Date/24/08/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। आगामी दो सितंबर को उत्तराखंड राज्य आंदोलन के तहत मसूरी गोलीकांड के शहीदों की याद में होने वाले श्रद्धाजलि समारोह के लिए एसडीएम राहुल आनंद ने मसूरी शहीद स्मारक समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित विशिष्टि अतिथियों के आने को लेकर भी गहन मंथन करने के साथ व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया।

एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि दो सितंबर को शहीद स्थल पर मसूरी गोलीकांड की बरसी पर पूर्व की भांति कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे, जिसमें मसूरी शहीद स्मारक समिति के तत्वाधान में सर्वधर्म सभा का आयोजन किया जायेगा व प्रसाद वितरित किया जायेगा। इसके बाद सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे व प्रदेश स्तर पर आयोजित उत्तराखंड राज्य पर निबंध प्रतियोगिता में मसूरी क्षेत्र में प्रथम आने वाले प्रतिभागी का संबोधन होगा वहीं मुख्यमंत्री के आने के बाद शहीद परिवारों को सम्मानित किया जायेगा व प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए जायेंगे। वहीं इस बार मंच की व्यवस्था में परिवर्तन किया जा रहा है तथा मुख्य मंच रोपवे के समीप की छत पर प्रस्तावित म्युजियम के स्थल पर होगा, व प्रार्थना सभा का मंच पूर्व की भांति शहीद स्थल परिसर में बनाया जायेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष भगवान सिंह धनाई, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष देवी गोदियाल, एसडीएम राहुल आनंद, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, अनिल गोदियाल, आरपी बडोनी, नरेंद्र पडियार, शूरवीर भंडारी, शिव अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button