Dehradunउत्तराखंड

दिल्ली पब्लिक स्कूल देहरादून में अंतर-विद्यालयी नाट्य प्रतियोगिता आयोजित

दिल्ली पब्लिक स्कूल देहरादून में अंतर-विद्यालयी नाट्य प्रतियोगिता आयोजित

Date/17/08/2026

Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। दिल्ली पब्लिक स्कूल, देहरादून में “कर्टन कॉल दृ वॉइसेज ऑफ द क्लासिक्स” नामक अंतर-विद्यालयी नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साहित्य और रंगमंच से जोड़ना तथा उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सुंदर स्वागत नृत्य से हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य बी. के. सिंह ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागी विद्यालयों का स्वागत किया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुनीता विजय, लेखिका एवं कला और फिल्म समीक्षकय संदीप नायक, वरिष्ठ रंगकर्मी, लेखक, अभिनेता एवं निर्देशकय तथा सुषमा बर्थवाल, वरिष्ठ रंगकर्मी एवं अभिनेत्री शामिल थीं। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों ने प्रसिद्ध साहित्यिक कृतियों पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए। दून कैम्ब्रिज स्कूल ने “शी रोज, शी बर्न्ड, शी बिकेम”, जेनेसिस स्कूल ने “मैकबेथ”, दिल्ली पब्लिक स्कूल, देहरादून ने “जूलियस सीजर”, श्री साई बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने “द प्रिंस एंड द पॉपर” तथा अगापे मिशन स्कूल ने “मैकबेथरू द मर्डर सीन” प्रस्तुत किया।

सभी विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। उनके अभिनय, संवाद, मंच-सज्जा और टीमवर्क ने दर्शकों को प्रभावित किया। निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और उन्हें आगे भी इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में द्वितीय उपविजेता दृ जेनेसिस स्कूल, प्रथम उपविजेता दून कैम्ब्रिज स्कूल रहे। दिल्ली पब्लिक स्कूल, देहरादून और अगापे मिशन स्कूल संयुक्त रूप से विजेता रहे।कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। सभी प्रतिभागी विद्यालयों, शिक्षक-मार्गदर्शकों, निर्णायकों, आयोजकों और दर्शकों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए सीखने, अपनी प्रतिभा दिखाने और रंगमंच का आनंद लेने का एक यादगार अवसर रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button