Rudraprayagउत्तराखंड

मध्यमहेश्वर यात्रा पर ब्रेक, सुरक्षा के मद्देनजर अगले आदेश तक रोक

भूस्खलन की जद में यात्रा मार्ग, मधुगंगा पर पुल बहने के बाद ट्रॉली के सहारे आवागमन, डीएम विशाल मिश्रा का बड़ा फैसला

Date/07/08/2026

Rudraprayag/Uttarakhand prime 24×7 

रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। यात्रा मार्ग पर बढ़ते खतरे, मधुगंगा नदी पर लकड़ी का पुल बह जाने और ट्रॉली के माध्यम से हो रही आवाजाही के बीच जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए मध्यमहेश्वर यात्रा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए आदेश जारी किए हैं।

प्रशासन के इस फैसले से आगामी दिनों में मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं को फिलहाल इंतजार करना होगा। प्रशासन का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में यात्रा जारी रखना जोखिम भरा हो सकता है। दरअसल, तलसारी तोक से बनतोली तक पैदल यात्रा मार्ग पर पहाड़ी कटिंग का कार्य चल रहा है। लगातार बारिश के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। मार्ग के संवेदनशील हिस्सों में पत्थर और मलबा गिरने की आशंका के चलते यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

स्थिति को और गंभीर बनाता है बनतोली क्षेत्र का हाल। यहां मधुगंगा नदी पर बना लकड़ी का पुल कुछ समय पूर्व बह गया था। पुल बहने के बाद नदी पार कराने के लिए ट्रॉली का सहारा लिया जा रहा है। लेकिन यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण ट्रॉली पर अत्यधिक दबाव बढ़ गया है। कई बार लंबी कतारें लगने और एक साथ अधिक लोगों के पहुंचने से अव्यवस्था की स्थिति भी बन रही है। जिला प्रशासन का मानना है कि मौजूदा हालात में किसी भी प्रकार की लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। यही वजह है कि जोखिम उठाने के बजाय यात्रा को अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button