उत्तराखंडक्राइम

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल शातिर बदमाश गिरफ्तार

तमंचा व कारतूस बरामद, बदमाश लूटपाट व अप्राकृतिक कृत्य करने का है मुख्य आरोपी

Date/07/08/2026

Udham Singh Nagar

Uttarakhand prime 24×7 

उधमसिंहनगर। पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है जिसका उपचार जारी है। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस व अन्य सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाश लूट, मारपीट व अप्राकृतिक कृत्य का मुख्य आरोपी है जिसके दो साथी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके है।

जानकारी के अनुसार बीती रात कोतवाली नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस लूट, मारपीट व अप्राकृतिक कृत्य करने वाले फरार बदमाश गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी बेरीघाट, खटीमा की तलाश में नानकमत्ता क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त कर रही थी। इसी दौरान मच्छी झाला के समीप डैम बंधे पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा किया। लगभग दो किलोमीटर आगे गलाबाग के पास कच्चे रास्ते में घेराबंदी के दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसलने के बाद आरोपी पैदल भागने लगा जिन्होंने झाड़ियों की आड़ लेकर पुलिस टीम पर पुनः जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस की कई बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद आरोपी लगातार फायर करता रहा। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा नियमानुसार जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे घायल अवस्था में गलबग रोड के कच्चे रास्ते पर सुरक्षित गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के उपरांत उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों दीपक सिंह निवासी झनकट एवं मनोज भाटिया निवासी बानूसी के साथ मिलकर बीती 5 अगस्त को नानकसागर डैम क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर उसका पर्स एवं नकदी लूटी थी तथा उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए गए थे। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वह लगातार फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी। पुलिस ने घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों (दीपक सिंह व मनोज भाटिया) को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, लूटी गयी नगदी व अन्य सामान बरामद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button