Mussoorieउत्तराखंड

बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित, मसूरी-देहरादून मार्ग का एक हिस्सा ढहा

बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित, मसूरी-देहरादून मार्ग का एक हिस्सा ढहा

Date/20/07/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। पहाड़ो की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश से मसूरी देहरादून मार्ग बंद होने के कगार पर है, पानी वाले बैंड के पास रोड का एक हिस्सा ढह गया, व पूरी रोड पर दरारें पड़ गयी है जिस कारण रोड पर बैरिकेट लगाकर एक ओर से ही वाहनों की आवाजाही की जा रही है। वहीं रोड पर अलग अलग स्थानों पर मलवा आ रहा है, व रोड बंद हो रही है जिस पर लोक निर्माण विभाग लगातार जेसीबी लगाकर रोड खोल रहा है ताकि आने जाने वालों को परेशानी न हो।

विगत तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वही नदी नाले भी उफान पर है, प्रशासन द्वारा नदी नाले के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए निर्देशित किया गया है वहीं आपदा प्रबंधन की टीम लगातार निगरानी रखे हुए हैं बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन होने की सूचना भी है वहीं मसूरी देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के निकट सड़क का एक भाग धसने लगा है जिससे मसूरी देहरादून मार्ग कभी भी बाधित हो सकता है वहीं सड़कों के किनारे मलवा आने के कारण घंटा मार्ग बाधित रहा हालांकि लोक निर्माण विभाग द्वारा मसूरी देहरादून मार्ग पर जेसीबी मशीन की मदद से मालवा साफ किया जा रहा है लेकिन लगातार हो रही बारिश के बाद कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है लोगों से अपील की जा रही है कि आवश्यक हो तभी घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग द्वारा जनपद देहरादून में रेड अलर्ट जारी किया गया है इसके चलते कक्षा एक से दसवीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है वहीं आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं शासन प्रशासन की ओर से सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण लोगों में भय का माहौल व्याप्त है लोग अभी भी 16 सितंबर 2025 की आपदा को भूल नहीं पाए हैं और एक बार फिर जिस प्रकार से मौसम ने अपना रूप दिखाया है उसे लोग सहमे हुए हैं, विगत वर्ष आई आपदा के कारण पानी वाले बैंड के निकट सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी जिस पर लोक निर्माण विभाग द्वारा पुस्ते लगाए गए थे लेकिन यह पुस्ते एक वर्ष भी नहीं चल पाए हैं और इसमें बड़ी बड़ी दरारें आ गई हैँ इससे कहीं ना कहीं कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button