Rishikeshउत्तराखंडदुखद

गंगा नदी के बीच पत्थर पर बुजुर्ग ने गुजारी सारी रात, सुबह जल पुलिस ने किया रेस्क्यू

ऋषिकेश। मुनिकीरेती के पास 65 वर्षीय एक बुजुर्ग को पूरी रात गंगा के बीच पत्थर पर गुजारनी पड़ी। सुबह जब लोग भ्रमण के निकले तब बुजुर्ग ने मदद के लिए आवाज लगाई। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद बचाव दल के द्वारा बुजुर्ग को सुबह रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम मुनिकीरेती जानकी सेतु के पास एक बुजुर्ग जल स्तर कम होने के कारण गंगा की धारा से आगे टापू पर चला गया। पूरी रात वह नदी के बीच बड़े पत्थर में फंसा रहा। सुबह आपदा प्रबंधन दल की ओर से रेस्क्यू कर इस बुजुर्ग को सकुशल बाहर निकाला गया। बुधवार की सुबह करीब छह बजे स्थानीय नागरिक की ओर से पुलिस कंट्रोल रूम मुनिकीरेती को सूचना दी गई कि एक व्यक्ति जानकी सेतु के पास गंगा के बीच फंसा हुआ है।

पुलिस प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधन दल को इसकी सूचना दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। सुबह के वक्त एक राफ्टिंग कंपनी के गाइड व अन्य लोगों की मदद से इस बुजुर्ग का नदी के बीच से रेस्क्यू किया गया और बुजुर्ग को सकुशल गंगा पार लाया गया। जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय बुजुर्ग भगवान दास ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की देर शाम गंगा नदी में पानी कम होने के कारण वह छोटी धारा को पार कर गंगा के बीच टापू पर चला गया। वह वहीं सो गया, देर रात जब आंख खुली तो टापू के आसपास पानी भर रहा था। बुजुर्ग ने एक बड़े पत्थर पर बैठकर रात गुजारी बुधवार की सुबह जब आस्था पथ पर लोग प्रातः भ्रमण पर निकले तो इस बुजुर्ग ने मदद के लिए आवाज लगाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button