
Date/17/05/2026
Dehradun/Uttarakhand prime 24×7
देहरादून। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नकरौंदा स्थित मंगलम गार्डन में अलकनंदा विहार जनकल्याण समिति द्वारा एक विशेष चर्चा वार्ता समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र में चल रहे और पूरे हो चुके विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्थानीय जनता ने क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व सुधारों और जनहित के कार्यों के लिए विधायक बृजभूषण गैरोला का सहृदय आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री गैरोला ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि डोईवाला के चहुंमुखी विकास की यह गति धीमी नहीं होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए विकास कार्य आगे भी इसी तरह निरंतर जारी रहेंगे। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान मुख्य रूप से स्थानीय पार्षद राहुल कुमार, पूर्व प्रधान राहुल पंवार सहित अलकनंदा विहार जनकल्याण समिति के समस्त पदाधिकारीगण और भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।




