
Date/09/05/2026
Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7
मसूरी। मसूरी निवासी व भाजपा युवा मोर्चा के मंत्री आर्यनदेव उनियाल को प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली ने उत्तराखंड के संगठनात्मक जिलों के लिए पौड़ी का जिला प्रभारी बनाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के उपरांत, भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष आर्किटेक्ट विपुल मेंदोली ने उत्तराखंड के संगठनात्मक जिलों हेतु जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा की। जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल को संगठन द्वारा महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए जनपद पौड़ी का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई। आर्यन देव उनियाल लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए युवा कार्यकर्ताओं के बीच प्रभावी नेतृत्व के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता, सक्रियता एवं पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी प्रदान की गई है। उनके पौड़ी के जिला प्रभारी बनाये जाने पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गयी है व उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।



