वनकर्मियों ने जंगल में लगी आग पर काबू पाया – Uttarakhand Prime 24X7

वनकर्मियों ने जंगल में लगी आग पर काबू पाया

Date/28/04/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। पहाड़ों की रानी के आस पास के क्षेत्रों में गर्मी शुरू होते ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं शुरू हो गयी हैं। मसूरी वन प्रभाग के रिखोली रेंज, मोटीधार बीट के टिपडी धार में वन में आग लगने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया व समय रहते बहुमूल्य वन संपदा को आग से बचा लिया। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि रिखोली क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली जिस पर विभाग की टीम आग बुझाने के उपकरणों को लेकर मौके पर पहुंची व आग पर काबू पाया। मौके पर वन दरोगा अभिषेक, वन बीट अधिकारी दलवीर सजवाण, राहुल आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही जौनपुर रेंज में भी कई स्थानों पर आग लगी है जिस पर काबू पा लिया गया है। डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि तेज हवाओं के चलते आग पर काबू पाने के परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *