Date/28/04/2026
Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र मंगलवार को बुलाया गया था। सत्र शुरू होने से पहले ही बवाल शुरू हो गया। राज्य की विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है, जहां कांग्रेस पार्टी के विधायक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंच गए और उसमें लदे हुए गन्ने को गेट के बाहर पलट दिया। इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। विधायक की इस हरकत से हड़कंप मच गया। सुरक्षा में तैनात पुलिस वाले भी हैरान रह गए। कांग्रेस विधायक वीरेन्द्र जाती ने गन्ने से भरी ट्रॉली पलटकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों के बकाये भुगतान का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। कांग्रेस विधायक ने विरोध जताते हुए इकबालपुर चीनी मिल का 110 करोड़ बकाया भुगतान की मांग की। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत स्थिति को संभाला। बता दें कि यह विशेष सत्र महिला आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के लिए बुलाई गई है।




