Dehradunउत्तराखंड

देहरादून में किया चौथे एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ

देहरादून में किया चौथे एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ

Date/18/04/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने देहरादून में अपने चौथे एक्सक्लूसिव शोरूम का उद्घाटन किया। यह नया शोरूम खाता संख्या 291, खसरा संख्या 26,170, राजपुर रोड, किशनपुर में स्थित है। इस अवसर पर योगऋषि स्वामी रामदेव, सह-संस्थापक, पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड एवं घनश्याम ढोलकिया, संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक, हरी कृष्णा ग्रुप की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस भव्य उद्घाटन के उपलक्ष्य में, किसना ने विशेष उद्घाटन ऑफर की घोषणा की कि लॉन्च के दिन हीरे के आभूषणों पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाएं। साथ ही, चल रहे उत्सव सीजन के तहत ‘अक्षय हैप्पीनेस कैंपेन’ के अंतर्गत ‘द बिगेस्ट फेस्टिव ऑफर’ भी प्रस्तुत किया गया है, जिसमें हीरे और सोने के आभूषणों पर आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जिससे ग्राहक इस उत्सव का भरपूर आनंद ले सकें। इस ऑफर के अंतर्गत डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 40 प्रतिशत की छूट तथा गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। साथ ही, चुनिंदा खरीदारी पर ग्राहकों को 10 ग्राम एवं 20 ग्राम के चांदी के सिक्के मुफ्त दिए जा रहे हैं और पुराने सोने पर 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू का लाभ भी उपलब्ध है। ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए, आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। साथ ही, ‘डबल रेट प्रोटेक्शन’ सुविधा के तहत ग्राहक केवल 25 प्रतिशत राशि जमा कर सोने की कीमत लॉक कर सकते हैं। डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर विशेष गिफ्ट वाउचर्स भी इस उत्सव को और अधिक खास बनाते हैं।

घनश्याम ढोलकिया, संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक, हरी कृष्णा ग्रुप ने कहा, “उत्तराखंड में हमारे चौथे एक्सक्लूसिव शोरूम के लॉन्च के साथ, हमें देहरादून में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करते हुए खुशी हो रही है। यह विशाल और शानदार शोरूम हमारे ग्राहकों को उत्कृष्ट डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के साथ-साथ एक बेहतरीन शॉपिंग अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ‘अक्षय हैप्पीनेस कैंपेन’ और ‘किसना का बिगेस्ट फेस्टिव ऑफर’ के माध्यम से हमारा उद्देश्य हर खरीदारी को और अधिक खास, सुलभ और आनंदमय बनाना है, जो हमारे ‘हर घर किसना’ के विज़न के अनुरूप है।” पराग शाह, सीईओ, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कहा,“देहरादून में हमारे नए शोरूम के साथ, हम एक भव्य और शानदार रिटेल स्पेस प्रस्तुत कर रहे हैं, जो ग्राहकों को सहज और उत्कृष्ट शॉपिंग अनुभव प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button