Dehradunउत्तराखंड

एडिफाई स्कूल में नए सत्र की शुरुआत, शहर का पहला एआई इंटीग्रेटेड स्कूल बना

एडिफाई स्कूल में नए सत्र की शुरुआत, शहर का पहला एआई इंटीग्रेटेड स्कूल बना

Date/11/04/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और नवाचार के साथ हुआ। विद्यालय ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए स्वयं को शहर का पहला एआई इंटीग्रेटेड स्कूल घोषित किया है, जहां अब कक्षा 1 से ही आईसीटी आधारित शिक्षा प्रदान की जाएगी। नए सत्र की शुरुआत एक विशेष संगीतमय प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यालय के बैंड रोलिंग रॉकर्स ने शानदार प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को ऊर्जावान और आनंदमय बना दिया।

छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, जिनमें कमांडो नेट प्रशिक्षण, बर्मा ब्रिज, योग एवं मीडिया ट्रेनिंग शामिल रही। मीडिया ट्रेनिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को संचार कौशल, आत्मविश्वास एवं प्रस्तुतीकरण कला को विकसित करने का अवसर दिया जा रहा है। विद्यालय परिसर में नए सत्र को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह पहल विद्यार्थियों के समग्र विकास के साथ-साथ उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार गौड़ एवं निदेशक अधिवक्ता पंकज होलकर के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिन्होंने छात्रों को नवाचार, अनुशासन और उत्कृष्टता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button