
Date/08/04/2026
Dehradun/Uttarakhand prime 24×7
देहरादून। युवक कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष दीक्षांत उनियाल व हर्ष गुरुंग का पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने अपने आवास पर स्वागत किया। युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष दीक्षांत उनियाल और हर्ष गुरुंग ने पूर्व मंत्री नव प्रभात के निवास पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसमें उन्हें सभी वर्गों को साथ लेकर कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराना है और विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को जोड़कर अपनी टीम का गठन करना है। उन्होंने कहा जो युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है उसके लिए भी युवा कांग्रेस को संघर्ष करना होगा और समाज से इस इन समस्याओं को दूर करने के लिए आगे आना होगा। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास शर्माख् ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष दीक्षांत उनियाल ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस हर्ष गुरुंग सुरजीत सिंह विनय जायसवाल हितेंद्र पुंडीर सुरेश शर्मा जागीर हसन पूर्व विधानसभ युवककांग्रेस अध्यक्ष यश शर्मा सुनील गुरुंग शीशपाल रिशिपाल शशांक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।




