कार खाई में गिरने से 3 शिक्षकों की मौत – Uttarakhand Prime 24X7

कार खाई में गिरने से 3 शिक्षकों की मौत

दिनांक/31/03/2025

Tehri/Uttarakhandprime 24×7 

नई टिहरी। उत्तराखंड में फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा टिहरी में हुआ है। जहां एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। फिलहाल, रेस्क्यू अभियान जारी है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा चंबा-कोटी कॉलोनी रोड पर जाख के पास एक हुआ है। जहां एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वालों में 2 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग ऋषिकेश से आ रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए।

बताया जा रहा है कि तीनों टीचर थे। जो हादसे का शिकार हुए हैं। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। जो रेस्क्यू अभियान चला रहा है। यह कार खाई से लुढ़कते हुए नदी में जा गिरी। हादसे के बाद कार चकनाचूर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार काफी रफ्तार में थी।

बता दें कि उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। जिसमें कई लोग जान गंवा चुके हैं। बीती 29 मार्च को भी देहरादून-मसूरी रोड पर कोलूखेत के पास दिल्ली के पर्यटकों की कार के ब्रेक फेल हो गए थे। गनीमत रही कि कार पहाड़ी से टकराई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इससे पहले 28 मार्च को पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही स्कॉर्पियो कार पुलभट्टा थाना क्षेत्र के शंकर फार्म के पास नहर में गिरी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *