Mussoorieउत्तराखंड

रसोई गैस की किल्लत को दूर करने के संबंध में डीएसओ को दिया ज्ञापन

रसोई गैस की किल्लत को दूर करने के संबंध में डीएसओ को दिया ज्ञापन

Date/04/04/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन देकर मसूरी में हो रही गैस की किल्लत को दूर करने के साथ ही रेस्टोरेंट व ढाबे वालों, शादी वालों को उचित मात्रा में सिलेडरों की आपूर्ति देने की मांग की है ताकि मसूरी का पर्यटन सीजन प्रभावित न हो।

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय जाकर गैस की किल्लत को लेकर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि शादियों का साया शुरू हो चुका है ऐसे में बिना रसोई गैस के कार्य पूरा करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में जिन परिवारों में शादी है उन्हें विशेष सुविधा के तहत गैस सिलेंडर उपलब्ध करायें, मसूरी के छोटे ढाबों, रेस्टोरेंटो, हलवाई, चाय की दुकान, को प्रति सप्ताह एक सिलेडर दिया जाय, मसूरी में व्यावसायिक सिलेंडर बिना कनेक्शन के दिए जाते थे, व्यापारियों के पास भारत व इंडेनगैस के बडे सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में हैं, परंतु उनके पास न कनेक्शन है और न ही कोई रिकार्ड है उन्हें गैस की आपूर्ति कराई जाय, जिन लोगों की घरेलू कनेक्शन की केवाईसी उनकी केवाईसी करवाई जाय। इस संबंध में व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि जिला आपूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने भरोसा दिया है कि शादी वालों को सिलेंडरों की आपूर्ति की जायेगी, ढाबे वालों को पांच किलां के सिलेडर उपलब्ध कराये जायेंगे, जिनकी केवाईसी नहीं हुई है उनकी केवाई करवाई जायेगी व जिनके कागज नहीं है उनके कागज बनवाने का प्रयास किया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, विजय बिंदवाल, गुडमोहन राणा आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button