Dehradunउत्तराखंडक्राइम

दून के राजपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

दून के राजपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Date/30/03/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। राजपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का दून पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने घटना में शामिल दोनों पक्षों के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपसी विवाद के चलते हुई फायरिंग की घटना को अभियुक्तों द्वारा रोड रेज की घटना दिखाने का प्रयास किया गया था। 01 दिन पूर्व रात्रि में बार का बिल कम कराने को लेकर बार में आये युवकों व बार कर्मियों के मध्य विवाद हुआ था। विवाद के दौरान बार कर्मियों द्वारा दूसरे पक्ष के स्कार्पियों वाहन का शीशा फोड़कर क्षतिग्रस्त किया गया था।

आज प्रातः बार कर्मियों को फार्च्यूनर वाहन में जाता देख दूसरे पक्ष द्वारा उन्हें रोकने के लिए अपने स्कार्पियो वाहन से उनका पीछा किया गया। वाहन को रूकवाने के दौरान दोनां पक्षों के बीच आपसी फायरिंग हुई। फायरिंग की घटना में मार्निग वॉक पर जा रहे एक व्यक्ति की गोली लगने से मृत्यू हो गयी थी। मृतक व्यक्ति के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने हत्या का अभियोग दर्ज किया है। पुलिस द्वारा उक्त बार को, जिसमें मारपीट की घटना घटित हुई थी को बंद कराया गया है, सीलिंग व लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी गई है।

सोमवार सुबह समय 06ः50 बजे कंट्रोल रूम को जोहड़ी, गांव मे फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर तत्काल कंट्रोल द्वारा उच्च अधिकारियों और राजपुर थाना को अवगत कराया गया। घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी व अन्य अधिकारी एवं राजपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मसूरी रोड पर मालसी के पास गाड़ी को पास न देने को लेकर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार व एक स्कॉर्पियो छ कार में सवार व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें स्कॉर्पियो छ में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए उसे रुकवाने के लिए उसके टायरो पर फायरिंग की गई। फायरिंग की घटना में दुर्घटनावश सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति मुकेश कुमार जोशी पुत्र स्वर्गीय गिरीश चंद्र जोशी निवासी तुला अपार्टमेंट जोहड़ी गांव थाना राजपुर देहरादून उम्र 74 वर्ष को गोली लग गई, जिन्हें उनके साथियों द्वारा तत्काल उपचार हेतु मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

उक्त घटना में फॉर्च्यूनर वाहन राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिसके बाद स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार में सवार व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। उक्त घटना में फॉर्च्यूनर कार में सवार 02 व्यक्तियों को चोटें आई है, जिन्हें कार में बैठे उनके 02 अन्य साथियों द्वारा उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद स्कॉर्पियो कार में सवार सभी व्यक्ति मौके से फरार हो गए। घटना के सम्बन्ध में मृतक मुकेश कुमार जोशी के साडू भाई श्री राकेश कुमार उप्रेती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0ः 60/26 धाराः 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। एसएसपी देहरादून व अन्य अधिकारियो द्वारा अस्पताल जाकर घटना से संबंधित व्यक्तियों से जानकारी ली गई। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत घटना में शामिल अभियुक्तो की धरपकड हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, साथ ही संपूर्ण जनपद में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल व आसपास आने जाने वाले मार्गा पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई।

घटना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हेतु पुलिस द्वारा फार्च्यूनर कार में सवार घायल युवकों के साथियों रोहित कुमार तथा मौ0 अखलाक को पूछताछ हेतु चौकी पर लाया गया, जहां उनके द्वारा पहले वाहन को पास न देने को लेकर उक्त घटना के होने की बात बताई गई, संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा दोनो युवकों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि वे दोनो कुठालगेट स्थित र्म्छ – र् बार में काम करते हैं तथा दिनांकः 29-03-26 की रात्रि में उनके बार में आये युवकों 01ः शान्तनु त्यागी, 02ः आदित्य चौधरी, 03ः कविश त्यागी व उसके अन्य साथियों का उनके बार मे काम करने वाले युवक मोहित अग्रवाल के साथ बिल कम करने को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें उनके द्वारा आदित्य चौधरी के वाहन स्कार्पियो- छ का पिछला शीशा फोड दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button