Dehradunउत्तराखंड

निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

Date/29/03/2026

Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। मानव मात्र के कल्याणार्थ हेतु सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं उनके दिव्य मार्गदर्शन द्वारा ब्रांच सिनौला में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मिशन के 60 भक्तों द्वारा निस्वार्थ भाव से रक्तदान किया गया। रक्त संग्रहित करने हेतु सरकारी दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम वहां उपस्थित हुई। इस शिविर का उद्घाटन मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह जी के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने रक्तदान शिविर में सम्मिलित हुए सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया और जनकल्याण को समर्पित उनकी निस्वार्थ सेवा एवं बहूमूल्य योगदान हेतु भूरी भूरी प्रशंसा करी। इस अवसर पर उन्होंने कहा रक्त दान जीवन दान महादान, रक्त की कोई जाति नहीं होती है और जब इंसान को रक्त की आवस्यकता पड़ती है तब इंसान से ही रक्त लेकर पूर्ति की जाती है।

इसके अतिरिक्त जोनल इंचार्ज संयोजक, स्थानीय मुखी जीवन सिंह द्वारा रक्तदान शिविर में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, रक्तदाताओं, डॉक्टर एवं उनकी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि संत निरंकारी मिशन रक्तदान करने में समूचे देश में अग्रणी रहा है। संत निरंकारी मिशन द्वारा अभी तक 9000 रक्तदान शिविरों के आयोजन से 15 लाख लगभग यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है। संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक उत्थान के साथ साथ समाज कल्याण की गतिविधियों जिनमें मुख्यतः रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, महिला एवं बाल विकास सशक्तिकरण हेतु सुचारू रूप से चलाई जा रही योजनाएं, निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं प्राकृतिक आपदाओं में जरूरतमंदों की सहायता इत्यादि सेवाएं सम्मिलित है ताकि समाज का समुचित विकास हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button