Mussoorieउत्तराखंड

आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

Date/18/03/2026

Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। भविष्य में किसी भी मानव जनित या प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए विभिन्न विभागों ने आपसी तालमेल बिठा कर मॉक ड्रिल किया। जिसमें एक वाहन के गिरने पर उसमें घायल चार लोगों को रेस्कयू कर निकाला गया व सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया।

लाइब्रेरी स्थित कैपटी टैक्सी स्टैण्ड पर आयोजित मॉक ड्रिल में नगर प्रशासन, एसडीआरएफ, फायर, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल संस्थान, जल निगम, नगर पालिका सहित संबंधित विभागों ने आपसी तालमेल बनाते हुए दुर्घटना में घायलों को सुरक्षित अस्पताला पहुंचाने का प्रदर्शन किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार उपेंद्र राणा ने बताया कि कैपटी टैक्सी स्टैण्ड पर मॉक ड्रिल किया गया जिसमें एक वाहन गिरने पर विभागों की कार्य प्रणाली का परखा गया जिसमें सभी ने आपसी तालमेल बना कर कार्य किया इस तरह की मॉक ड्रिल समय समय पर की जाती रहती है ताकि आपदा आने पर सभी विभाग अपनी तैयारी में रहें। इस मौके पर सीओ जगदीश पंत ने कहा कि मॉक ड्रिल में दिखाया गया कि एक वाहन गिरा इसमें नेचुरल प्रेक्टिस की गयी जिसमें सभी संबंधित विभागों को एक जुट होकर कार्य करना होता है इसका अभ्यास कियागया। जिसमें जो घायल हुए उन्हें सुरक्षित निकाल कर अस्पताल पहुचाया गया जो मकान खतरे में दिखे उन्हें खाली करवाया गया। इस मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शिवराज सिंह लोधियाल ने बताया कि लाइब्रेरी के समीप हुए भूस्खलन में एक वाहन के गिरने की सूचना पर मॉक ड्रिल किया गया जिसमें सभी संबंधित विभागों ने अपने अपने कार्य को सतर्कता व तकनीकि के साथ किया व सभी घायलों को बचाया गया। इस तरह के अभ्यास समय समय पर किए जाते है ताकि आपदा के समय तत्काल राहत व बचाव कार्य किए जा सकें। अभ्यास का उद्देश्य आपदा या दुर्घटना की स्थिति में त्वरित और समन्वित राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारी को मजबूत करना था, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं के दौरान तुरंत और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button