
Date/14/09/2026
Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7
मसूरी। सर्वे के मैदान में आयोजित उत्तराखंड फुटबाल प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महिला मोर्चा अध्यक्ष जसोदा शर्मा और शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित गुप्ता ने खिलाड़ियों का परिचय लेके किया। फाइनल मुकाबला नवचेतन व डिस्ट्रिक्ट कोपरेटिव बैंक डीसीबी बड़ोवाला के बीच खेला गया जिसमें डिस्ट्रिक्ट कोपरेटिव बैंक डीसीबी बड़ोवाला ने नवचेतन को 1-0 से हराकर उत्तराखंड फुटबॉल प्रतियोगिता अपने नाम की। इससे पूर्व खेले गये क्वार्टर फाइनल मुकाबला आर क्लब बनाम नवचेतन के बीच खेला गया जिसमें कि नवचेतन ने आर क्लब को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला भट्टा एफसी बनाम क्यारकुली एफसी के बीच खेला गया जिसमें कि क्यारकुली एफसी ने भट्टा एफसी को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला डीसीबी बड़ोवाला बनाम सी टाउन के बीच खेला गया जिसमें डिस्ट्रीक्ट कॉपरेटिव बैंक डीसीबी बड़ोवाला ने सी टाउन को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चैथे क्वार्टर फाइनल में दून टाउन को वॉक ओवर दिया गया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उसके बाद पहला सेमीफाइनल मुकाबला नवचेतन बनाम क्यारकुली एफसी के बीच खेला गया जिसमें नवचेतन ने क्यारकुली एफसी को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला डिस्ट्रिक्ट कोपरेटिव बैंक डीसीबी बड़ोवाला बनाम दून टाउन के बीच खेला गया जिसमें डिस्ट्रिक्ट कोपरेटिव बैंक डीसीबी बड़ोवाला ने दून टाउन को पेनाल्टी शूटआउट में 6-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के अंत में पुरस्कार वितरित किए गये जिसमें विजेता टीम को ट्रॉफी व 35 हजार का नकद पुरस्कार, उप विजेता टीम को ट्रॉफी व 15 हजार का नकद पुरस्कार, दिया गया। वहीं प्रतियोगिता में उभरता खिलाड़ी का पुरस्कार पदम थापा नवचेतन, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर राहुल रांगड नवचेतन, सर्वोच्च स्कोरर गोल्ड बूट अंकित तोमर बद्दोवाला को दिया गया। निर्णायक की भूमिका मनीष थापा, सागर थापा, राहुल रांगड, मनवीर बर्त्वाल, रोहित कैन्तुरा ने निभाई। मंच संचालन अनिल सिंह अन्नू ने किया। इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष जसोदा शर्मा, मनोनीत सभासद अनीता धनाई, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, व्यापार मंडल महामंत्री जगजीत कुकरेजा, प्रकाश राणा, महेश चंद्र, मनोनीत सभासद विजय बिंदवाल, सेमवाल, अभय धनाई, नितिन असवाल, नितिन भंडारी, आशीष राणा, स्वराज कैरवान, मनन शाही, सुहेल, ऋषभ, मनवीर तोमर, आदि मौजूद रहे।




