Dehradunउत्तराखंड

गैस सिलेंडर के लिए लग रही लंबी लाइनें

गैस सिलेंडर के लिए लग रही लंबी लाइनें

Date/14/03/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। देशभर में गैस क्राइसिस की खबरों के बाद हड़कंप मचा हुआ है। सभी जगहों पर एलपीजी गैस सिलेंडर्स के लिए लंबी लंबी लाइनें लग रही हैं। इस बीच कालाबाजारी की खबरें भी आ रही हैं। जिस पर रोक लगाने के लिए भी कोशिशें की जा रही हैं। उत्तराखंड के अलग अलग जिलों से भी गैस सिलेंडर को लेकर लाइनें लग रही हैं।

खटीमा में गैस वितरण की बदहाली से आमजनता को घरेलू गैस प्राप्ति के लिए घंटो गैस की लाइनों में खड़े होना पड़ रहा है। इसके उलट गैस एजेंसियों द्वारा गैस वितरण के बेहतर होने के दावे किए जा रहे हैं, जो धरातल पर आमजनता को अब मुंह चिढ़ाने लगे है। जनता गैस भराए जाने को लेकर सुबह से शाम तक लंबी लंबी लाइनों पर खड़े होने को मजबूर है। गैस वितरण व्यवस्था इस कदर बदहाल दिख रही है की आमजनता गैस की गाड़ी का इंतजार करने के अलावा कुछ नहीं कर सकती। भरी दोपहरी गर्मी की मार झेलते हुए आमजनता बस यह सोच रही है।

उधम सिंह नगर जनपद में रसोई गैस की कथित किल्लत को लेकर लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को गैस नहीं मिल पा रही। मुख्यालय रुद्रपुर के किच्छा बायपास रोड स्थित मोदी मैदान में गैस लेने पहुंचे लोगों ने जब सिलेंडर न मिलने पर नाराज़गी जताई तो मामला इतना बढ़ गया कि उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया गया।

पौड़ी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग, जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस। भदौरिया के निर्देशन में विभिन्न स्थानों पर नियमित रूप से निगरानी और औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तहसील परिसर में संचालित एक कैंटीन में घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग का मामला सामने आया, जिस पर विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया प्राप्त सूचना के आधार पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम ने कैंटीन में जांच की। जांच के दौरान वहां घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का उपयोग पाया गया, जबकि नियमों के अनुसार व्यावसायिक गतिविधियों में केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने बताया निरीक्षण के दौरान मौके से दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर लिए गए हैं। संबंधित कैंटीन संचालक के खिलाफ आवश्यक चालानी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button