केदारनाथ त्रासदी में अभी तक चार शव बरामद – Uttarakhand Prime 24X7

केदारनाथ त्रासदी में अभी तक चार शव बरामद

दिनांक/03/08/2024

Rudraprayag/Uttarakhandprime 24×7

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर अत्यधिक बारिश होने के कारण मची तबाही के बीच कई लोगों के लापता होने की खबर भी सामने आ रही है। कई यात्रियों और स्थानीय लोगों के परिजन लापता होने की शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं। दो दिनों तक चले रेस्क्यू अभियान के दौरान चार शव भी बरामद हो चुके हैं। हालांकि प्रशासन ने अभी तक इन शवों की कोई पृष्टि नहीं की है।

पैदल यात्रा मार्ग पर अत्यधिक बारिश के कारण भीमबली स्थित गदेरे में बादल फटने के बाद मंदाकिनी नदी का जल स्तर भी अत्यधिक बढ़ गया था। इस बढ़े जल स्तर के कारण गौरीकुंड में भयावह तबाही मची है। गौरीकुंड स्थित गर्म गुंड और घोड़ा पड़ाव नदी में बह गया। बताया जा रहा है कि गौरीकुंड स्थित घोडे पड़ाव से कुछ लोग और घोड़े-खच्चर नदी में बहे हैं। वहीं लिनचैली में दो शव बरामद हुये हैं। जबकि एक शव गुरूवार को विद्यापीठ तो एक शव शुक्रवार को कुंड से बरामद हुआ है। हालांकि इन शवों की कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है और ना ही प्रशासन ने शवों को लेकर कोई सूचना दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *