Rudraprayagउत्तराखंड

अभियान प्रहरी पड़ाव“ के तहत ग्राम फेगू में सजी रात्रि चौपाल

अब तक छह गांवों में आयोजित हो चुकी रात्रि चौपाल

Date/07/03/2026

Rudraprayag/Uttarakhand prime 24×7 

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने और आपसी विश्वास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के निर्देशन में “अभियान प्रहरी पड़ाव“ का सफल संचालन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल के अन्तर्गत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक 6 गांवों में रात्रि चौपाल का आयोजन कर पुलिस टीम द्वारा सम्बन्धित गांवों में रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझ रहे हैं।

इसी कड़ी में बीते गुरूवार को कोतवाली गुप्तकाशी के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में चौकी फाटा क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम फेगू में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने न केवल ग्रामीणों के साथ संवाद किया, बल्कि गांव में ही रात्रि विश्राम कर वहां के परिवेश और स्थानीय चुनौतियों को करीब से महसूस किया।

चौपाल के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति ग्रामीणों को सचेत करते हुए सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए नशामुक्त अभियान में ग्रामीणों से सक्रिय सहयोग की अपील की और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से बाहरी व्यक्तियों के अनिवार्य सत्यापन पर विशेष जोर दिया गया और स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना सत्यापन किसी भी अज्ञात व्यक्ति को किराये पर न रखा जाए। इसके अतिरिक्त, गांव में अकेले रह रहे बुजुर्गों की सुरक्षा और उनके कल्याण को लेकर पुलिस व ग्रामीणों के बीच निरन्तर समन्वय बनाए रखने पर गहन चर्चा हुई। गांव के जनमानस व उपस्थित महिलाओं द्वारा स्पष्ट किया गया कि वे शराबबंदी के पूर्णतः खिलाफ हैं तथा पुलिस प्रशासन को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर गांव के ग्राम प्रधान, सम्मानित वरिष्ठ नागरिक, युवक व महिला मंगल दल के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर पुलिस की इस मानवीय और सुरक्षात्मक पहल की मुक्त कंठ से सराहना की गई। रुद्रप्रयाग पुलिस की यह पहल अनवरत जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button