पुलिस पर हमला करने बाद फरार आरोपी मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार – Uttarakhand Prime 24X7

पुलिस पर हमला करने बाद फरार आरोपी मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Date/02/03/2026

Udham Singh Nagar 

Uttarakhand prime 24×7 

उधमसिंहनगर। पुलिस टीम पर हमला करने का फरार आरोपी शातिर बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से एक तमंचा, चार कारतूस, हजारों की नगदी व बाइक बरामद की गयी है। आरोपी बदमाश पुलिस अभिरक्षा में उपचाराधीन है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात एएनटीएफ ऊधमसिंह नगर व एसओजी रुद्रपुर की संयुक्त टीम सूचना मिली कि सुभाष कॉलोनी में पूर्व में पुलिस टीम पर पथराव एवं जानलेवा हमला करने वाला व एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी नदीम उर्फ नजीम उर्फ नाजिम पुत्र कल्लू निवासी सुभाष कॉलोनी, रुद्रपुर बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल से सिडकुल की ओर से हल्द्वानी जा रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एएनटीएफ व एसओजी टीम ने पारले चौक, निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम को बागवाला-बन्दुखेड़ा बाईपास की ओर से बाइक सवार एक संदिग्ध आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो बाइक सवार बाइक मोड़कर भागने लगा। जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर गया। गिरने के पश्चात आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। जिस पर पुलिस टीम ने जवाबी कार्यवाही की गयी। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। तत्पश्चात पुलिस बल द्वारा सावधानीपूर्वक घेराबंदी कर आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, 4100 की नगदी व बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है तथा पूर्व में पुलिस टीम पर हमला कर फरार चल रहा था। घायल आरोपी को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में भर्ती कराया गया है, जहां वह पुलिस अभिरक्षा में उपचाराधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *