हर्षल फाउंडेशन ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन – Uttarakhand Prime 24X7

हर्षल फाउंडेशन ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Date/19/02/2026

Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। हर्षल फाउंडेशन द्वारा गुरुवार को शास्त्री नगर खाला, मिलन केंद्र, इंद्रा नगर, देहरादून में प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का सहयोग सुभारती मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, देहरादून द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मधु भट्ट एवं श्याम अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं इंद्राणी पांधी एवं जोगिंदर सिंह पुंडीर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया गया। टीम में जनरल फिजिशियन डॉ. रवि कंसल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृत राज, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. ईशान चौधरी, नेत्र विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कांति, फार्मासिस्ट दीपक कुमार सहित अन्य चिकित्सा स्टाफ शामिल रहे। विशेष रूप से डॉ. विक्रांत शर्मा (ऑर्थाेपेडिक) ने भी शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के दौरान रोगियों को निःशुल्क ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण भी निःशुल्क किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया।

इस अवसर पर हर्षल फाउंडेशन की ट्रस्टी सेक्रेटरी राम गोयल ने अपने संबोधन में कहा, हमारा उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से हम लोगों को समय पर जांच और परामर्श उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि वे गंभीर बीमारियों से बच सकें। भविष्य में भी हर्षल फाउंडेशन ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा। हर्षल फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सभी चिकित्सकों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर इंद्रेश गोयल, संस्था के संरक्षक मेजर जनरल शम्मी सब्बरवाल, कल्पना अग्रवाल, निधि गर्ग, अमिता गोयल, गुलशन सरीन, दीपा प्रसाद, संगीता अग्रवाल, विजय कथूरिया, दया बिष्ट, सुमन जैन आदि सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *