उत्तराखंड

कैपटी स्टैण्ड के समीप क्षतिग्रस्त रोड एसडीएम ने किया निरीक्षण, प्राथमिकी दर्ज कराने के दिए निर्देश

कैपटी स्टैण्ड के समीप क्षतिग्रस्त रोड एसडीएम ने किया निरीक्षण, प्राथमिकी दर्ज कराने के दिए निर्देश

Date/13/02/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। लाइब्रेरी से लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी व कैंपटी फॉल जाने वाले मार्ग पर अवैध खनन के कारण मुख्य मार्ग को पैदा हुए खतरे को देखते हुए जहां प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया वहीं कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही खनन विभाग व एमडीडीए को भी कार्रवाई करने के निर्देश एसडीएम मसूरी ने दिए। जिससे खनन करने वालों में हड़़कंप मच गया है।

कैपटी टैक्सी स्टैण्ड के समीप अवैध खनन करने से मुख्य मार्ग का पुश्ता ढहने से यातायात बंद कर दिया गया है, वहीं जिलाधिकारी देहरादून से भी इसका संज्ञान लिया व अधिकारियों को कडे़ कदम उठाने के निर्देश दिए जिस पर एसडीएम मसूरी, नगर पालिका परषिद के अधिशासी अधिकारी सहित एनएच ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम मसूरी राहुल आनंद ने कहा कि गत दिवस एनएच 707ए कैपटी टैक्सी स्टैण्ड के समीप रोड की तलहटी में अवेध रूप से खनन का कार्य चल रहा था जिस कारण रोड को चार पहिया वाहन के लिए बंद कर दिया गया है वहीं अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गये है। उन्हांने बताया कि जांच के दौरान बिना परमिशन अवैध खनन करने पर खनन विभाग को कार्रवाई करने को कहा गया, एमडीडीए ने यहां नक्शा पास किया गया था लेकिन वहां पर नियम के अनुसार कार्य न किए जाने पर एमडीडीए को भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गये वहीं एनएच भी रोड के क्षतिग्रस्त करने पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गये। उन्होंने कहा कि उस समय रोड पर कोई नहीं था वरना जानमान की हानि हो सकती थी। इसके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी वहीं रोड के क्षतिग्रस्त होने पर डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है उसके अनुसार ही वाहनों का संचालन किया जायेगा जब तक रोड नहीं बन जाती उन्होंने उम्मीद जताई कि रोड 15 दिनों में कार्य पूरा हो जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि रोड को हुए नुकसान के लिए प्राथमिकी दर्ज करा वसूली की कार्रवाई की जायेगी व रोड भी आरोपी बनायेगा। उन्होंने कहाकि लगातार इस पर नजर रखी जायेगी व सभी विभागों को मसूरी के अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश विभागों को दिए गये है व जहां भी खनन हो रहा है उसे रोकने के साथ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है, उन्हांने कहा कि यहां पर प्रशासन की चूक रही कि समय रहते नहीं देखा गया व यह घटना हो गयी। इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, सहित एमडीडीए, एनएच के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button