ताईक्वांडो हरिद्वार के द्वारा जिला हरिद्वार में आयोजित ओपन उत्तराखंड स्टेट प्रतियोगिता में देहरादून में स्थित सनराईज़ अकैडमी के ६ बच्चों ने प्रतिभाग कर स्कूल वह प्रदेश का नाम रौशन किया – Uttarakhand Prime 24X7

ताईक्वांडो हरिद्वार के द्वारा जिला हरिद्वार में आयोजित ओपन उत्तराखंड स्टेट प्रतियोगिता में देहरादून में स्थित सनराईज़ अकैडमी के ६ बच्चों ने प्रतिभाग कर स्कूल वह प्रदेश का नाम रौशन किया

Dehradun/Uttarakhand Prime 24×7

दिनांक १ फ़रवरी २०२६ को ताईक्वांडो हरिद्वार के द्वारा जिला हरिद्वार में आयोजित ओपन उत्तराखंड स्टेट प्रतियोगिता में देहरादून में स्थित सनराईज़ अकैडमी के ६ बच्चों ने प्रतिभाग कर स्कूल वह प्रदेश का नाम रौशन किया ।

प्रतियोगिता में बालकों के वर्ग में जय जोशी ने स्वर्ण पदक हार्दिक डोभाल ने रजत पदक अधिराज ने रजत पदक आयुष ने कांस्य पदक ओजस ने कांस्य पदक एवम उज्जवल ने कांस्य पदक प्राप्त किया ।

प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों का पूरे स्कूल ने जोर-शोर से स्वागत किया वह स्कूल की प्रधानाचार्य ने सभी खिलाड़ियो के उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती नीतू तोमर ने बताया की प्रतियोगिता में 225 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे थे जिसमें से स्वर्ण पदक जीतना वाकई तारीफ के काबिल है खिलाड़ी काफी समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे वह कठिन प्रयास कर रहे थे जिसका यह नतीजा है कि खिलाड़ियों ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया है बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए प्रिंसिपल श्रीमती नीतू तोमर ने कहा कि मैं सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूँ और सभी अभिभावकों  को यह अवगत कराना चाहती हूँ कि वह अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी रुचि रखवाना ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अपना भविष्य सुधर सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *