
Date/16/01/2026
Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष्य अजय राणा ने प्रेस क्लब की नवनियुक्त कार्यकारिणी संग जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान नवनियुक्त कार्यकारिणी ने जिले में पत्रकारों के हितों के संरक्षण, उनकी सुरक्षा एवं कार्यस्थितियों को सुदृढ़ करने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
कार्यकारिणी ने जिलाधिकारी के समक्ष यह मांग प्रमुखता से रखी कि पत्रकारिता के नाम पर गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों/समूहों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि पत्रकारिता की गरिमा बनी रहे और वास्तविक पत्रकारों की साख प्रभावित न हो। साथ ही, पत्रकारों को उनके कर्तव्यों के निर्वहन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित किया गया।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि पत्रकारों के हितों के संरक्षण हेतु प्रशासन द्वारा प्रभावी और व्यावहारिक कदम उठाए जाएंगे।




