सत्यनिष्ठा के सर्वोच्च मानकों को बढ़ावा देने को टीएचडीसी ने चलाया जागरूकता अभियान – Uttarakhand Prime 24X7

सत्यनिष्ठा के सर्वोच्च मानकों को बढ़ावा देने को टीएचडीसी ने चलाया जागरूकता अभियान

 

ऋषिकेश, उत्तराखंड प्राइम टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा सत्यनिष्ठा के सर्वोच्च मानकों को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार को रोकने के लक्ष्य के अंतर्गत केन्द्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार ऋषिकेश व नरेंद्रनगर में जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान 24 मई से 28 मई तक उत्तराखंड के टिहरी-गढ़वाल जिले में जी-20 भ्रष्टाचार निरोधी कार्यसमूह आगामी बैठक से पहले आयोजित किया गया।

इस अभियान के तहत, ऋषिकेश और नरेंद्र नगर के विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में पोस्टर बनाने, निबंध लेखन, वाद-विवाद आदि जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं तथा ऋषिकेश के प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन भी किया गया। विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित इस अभियान में लगभग 1700 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिसका उद्देश्य जनता को जागरूक करना और इससे जुड़े ज्ञान और मूल्यों की जरूरत को बढ़ावा देना था।

इन मान्यताओं को स्थापित करके, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड भारत व पूरे विश्व के लिए एक उज्ज्वल भविष्य सृजित करने की आशा करता है। इस समय,उत्तराखंड में टिहरी बांध और एचपीपी (1000 मेगावाट), कोटेश्वर एचईपी (400 मेगावाट), गुजरात के पाटन में 50 मेगावाट और द्वारका में 63 मेगावाट की पवन विद्युत परियोजना,उत्तर प्रदेश के झांसी में 24 मेगावाट की ढुकवां लघु जल विद्युत परियोजना और केरल के कासरगोड में 50 मेगावाट की सौर विद्युत परियोजनाओं की कमीशनिंग के साथ 1587 मेगावाट की संस्थापित क्षमता हासिल कर टीएचडीसीआईएल देश में एक प्रमुख विद्युत उत्‍पादक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *