Rudraprayagउत्तराखंड

केदारनाथ धाम में हो रहा परम्पराओं से खिलवाड़

चारधाम महापंचायत के उपाध्यक्ष ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Date/08/01/2026

Rudraprayag/ Uttarakhand prime 24×7 

रुद्रप्रयाग। चारधाम महापंचायत के उपाध्यक्ष आचार्य संतोष त्रिवेदी ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम में शीतकालीन परंपराओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया कि शीतकालीन समय में केदारनाथ धाम में परंपराओं के विपरीत गतिविधियां कराई जा रही हैं, जिससे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंच रही है।

महापंचायत के उपाध्यक्ष आचार्य संतोष त्रिवेदी ने बताया कि केदारनाथ धाम मे छह माह देव पूजा तथा छह माह नर पूजा का विशेष महत्व है। शीतकाल में देवपूजा की परंपरा का विशेष स्थान होता है। ऐसे में किसी भी प्रकार की निर्माण गतिविधि या परंपराओं के विपरीत आयोजन धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि एक निजी कंपनी के ठेकेदार मंदिर परिसर व मंदिर के सामने ओम के पास गतिविधियां करा रहे हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ने तत्काल संज्ञान लेते हुए यह ज्ञापन लोक निर्माण विभाग गुप्तकाशी को अग्रसारित कर दिया है। उप जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि केदारनाथ धाम में परंपराओं के विपरीत की जा रही किसी भी गतिविधि को तत्काल रोका जाए तथा आगे इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button