DehradunMuzaffarnagarउत्तराखंड

सर छोटूराम की धरोहर को समृद्ध करने का लिया संकल्प

सर छोटूराम की धरोहर को समृद्ध करने का लिया संकल्प

Date 02/01/2026

मुजफ्फरनगर/उत्तराखण्ड प्राइम 24X7

 

 

चौधरी छोटूराम इंटर कालेज के न 90वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को कापुरातन छात्र सम्मेलन हुआ। शिक्षण संस्थान से पढ़कर ऊंचे ओहदों पर पहुंचे गणमान्य लोगों ने कहा कि शिक्षा के इस मंदिर को आर्थिक – मोर्चे पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। सर, छोटूराम की धरोहर को सभी ने समृद्ध करने का संकल्प लिया। विद्यालय का भ्रमण करते हुए पुरातन छात्र विद्यार्थी जीवन की यादों में खो गए।

पुरातन छात्र सम्मेलन का शुभारंभ छोटूराम की प्रतिमा के समक्ष हवन करके किया गया। इसके बाद पुरातन छात्र सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि और इस संस्था के विद्यार्थी रहे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि कालेज को बनाने में समाज के लोगों का बड़ा योगदान रहा है।

सर छोटूराम ने वर्ष 1935 में जो पौधा रोपा था वह विशाल वृक्ष बन गया है। इस धरोहर को संरक्षित रखने की जिम्मेदारी समाज की है। स्वयं आर्थिक मदद करने के साथ राज्य सभा सदस्य और एमएलसीकी निधि से विकास कार्य कराएंगे।

विशिष्ट अतिथि चांदपुर निवासी रामपाल सिंह ने कहा कि भवन जर्जर होने पर समाज के लोगों ने दिल खोलकर चंदा दिया। कभी चांदी के सिक्कों के रूप में इसी प्रकार चंदा स्थापना के समय एकत्र हुआ था। पुरातन छात्र जो सरकारी और गैर सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत्त हो गए हैं, वह समय-समय पर यहां जरूर आते रहे। डा. सोमपाल बालियान और डा. सुबोध कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि शिक्षण संस्थान को संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। समाज के लोगों से अपील की कि बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। सम्मेलन के बाद पुरातन छात्रों ने कालेज के कक्ष, प्रयोगशाला और हाल आदि का निरीक्षण कर पुरानी यादों को ताजा किया। साथ ही छात्र जीवन के दोस्तों संग खूब बातें की और गले मिले।

 

प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह मलिक ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार जावला ने किया। उन्होंने कालेज की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। सभी मुजफ्फरनगर के चौधरी छोटूराम इंटर कालेज के कार्यक्रम में मौजूद पुरातन छात्र जागरण

पुरातन छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डा. नीरज सिंहल, जीत सिंह तोमर, पंकज वर्मा, संतराम, संतोष कुमार, मयंक पांडेय, प्रवेश कुमार, अनुज कुमार, कपिल तोमर मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं साउथ सिविल लाइंस निवासी डा. देव चौधरी ने संदेशे आते हैं गीत से माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत किया। उनकी प्रस्तुति की सभी ने प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button