दून पुलिस की ANTF टीम ने इंटरस्टेट बॉर्डरों पर चलाया चेकिंग अभियान – Uttarakhand Prime 24X7

दून पुलिस की ANTF टीम ने इंटरस्टेट बॉर्डरों पर चलाया चेकिंग अभियान

दिनाँक- 29/12/23

Dehradun, Uttarakhand prime 24×7

ड्रग फ्री देवभूमि -2025* के विजन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आगामी नव वर्ष के दृष्टिगत जनपद में पर्यटकों की संख्या अधिक होने के कारण नशा तस्करी की संभावनाओं को देखते हुए ANTF देहरादून को इंटरस्टेट बॉर्डर चेक पोस्ट पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग व मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया है

उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 29.12.23 को जनपद ANTF टीम द्वारा आशारोड़ी चैक पोस्ट पर जनपद में प्रवेश करने वाले वाहनों द्वारा अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी हेतु नारकोटिक्स श्वान के साथ चैकिंग की कार्यवाही की गई। मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु लगातार चेकिंग जारी रहेगी !

*नशा तस्करों के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है ड्रग फ्री देवभूमि के विजन को साकार करने की दिशा में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है -एसएसपी देहरादून*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *