Dehradunउत्तराखंड

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस 

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस 

Date/28/12/2025

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन में कार्यक्रम का आयोजन कर पार्टी स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा पार्टी ध्वजारोहण किया गया तथा कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं व कांग्रेसजनो ंद्वारा वन्दे मातरम् व राष्ट्रगान गाया तथा मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस स्थापना दिवस पर सभी कांग्रेसजनों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी विश्व की सबसे पुरानी लोकतांत्रिक पार्टी है। आजादी के आन्दोलन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सबसे बड़ा योगदान रहा है। कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी में सबसे अग्रणी भूमिका निभाई थी। भारत के स्वर्णिम इतिहास के पन्नों में 28 दिसम्बर, 1885 का दिन भारत की महान जनता के दिलो-दिमाग पर अमिट स्मृति और आत्मविश्वास को जगाने वाला यादगार दिन है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कर रहे ए.ओ. डब्लू ह्रयूम, एनी बेसेन्ट, बाल गंगाधर तिलक, गोपाल कृश्ण गोखले, राना डे आदि उपस्थित भारत के अन्य नेताओं ने भी यह कल्पना नहीं की थी कि जिस संस्था का भारत की जनता के उत्पीड़न के विरोध तथा मानवीय अधिकारों और राज सत्ता में सुनवाई के हक की लड़ाई के लिए गठित किया जाने वाला यह संगठन एक दिन भारत की जनता को एकसूत्र में बांध कर उनमें आत्मविश्वास, राष्ट्रीयता बोध, सांस्कृतिक चेतना और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष का जज्बा पैदा कर देष के नव निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभायेगा।

गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास बलिदान का रहा है। देश की आजादी से लेकर आज तक उसने हमेंशा देश की एकता, अखण्डता व सम्प्रभुता के लिए अनेकों बलिदान दिये हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समाज के सभी सम्प्रदायों को सद्भाव प्रदान करने वाली पार्टी के रूप में जानी जाती है। आप कांग्रेस विचारधारा के पोषक एवं संवाहक हैं, कांग्रेस के रक्षक होने के नाते इस मानसिकता के खिलाफ समय की आवश्यकता को देखते हुए हमें तन-मन-धन से खड़ा होना है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोदियाल ने कहा कि भारत के कोटि-कोटि लोग देश की आजादी के बाद अपने जीवन में खुशहाली के सपने संजोये कांग्रेस पार्टी की ओर आशाभरी निगाहों से देख रहे थे। कांग्रेस के महानायकों ने विपरीत और जटिल हालात के बीच उन सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया और उनके अथक परिश्रम से भारत आज अनेकों मुसीबतों, झंझावतों, कठिनाइयों और विरोधाभाषों की बाधाओं को पार करता हुआ विश्व की एक बड़ी ताकत बना पाया। श्री राहुल गांधी जी के रूप में कांग्रेस पार्टी को ऐसी विरासत मिली है जो दुनिया की और किसी पार्टी को नही मिली होगी। बडे बडे नेताओं ने जिनमें अपने समय के कई महापुरूष भी थे, इस पौधे को बढ़ाया और अब कांग्रेस परिपक्वता प्राप्त कर चुकी है। यह कई परीक्षाओं कठिनाईयों से गुजरी है और भारत के लोगो ने अच्छी तरह परख कर देख लिया है कि वे इसमें पूर्ण विष्वास रख सकते है। कांग्रेस का लक्ष्य एक ऐसे भारत का निर्माण करना है जो विषमताओं और शोषण से मुक्त हो और जिनमें सभी नागरिक खुशहाली, दोस्ती और शांति के साथ समान रूप में रहे। श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी अपने इस ऐतिहासिक लक्ष्य को भी पूरा करके रहेगी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महामंत्री राजेन्द्र शाह, निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सुवर्षा पॉल, डॉ. प्रतिमा सिंह, गरिमा महरा दसौनी, राजेश चमोली, विरेन्द्र पोखरियाल, महेन्द्र नेगी, अमरजीत सिंह, विशाल मौर्य, विजय प्रताप मल्ल, उर्मिला थापा, पंकज क्षेत्री, प्रदीप जोशी, अभिनव थापर, आशा मनोरमा शर्मा, पूरन रावत, विनोद चैहान, सूरत सिह नेगी, सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित, गोपाल सिंह गडिया, मनमोहन शर्मा, विनोद नेगी, नीनू सहगल, यशपाल चैहान, अखिलेष उनियाल, आमरेन्द्र सिंह, मनीश नागपाल, जगदीश धीमान, सुरेन्द्र रांगड़, यषपाल चैहान, शिवानी थपलियाल मि़श्रा, अनुराधा तिवाडी, ललित भद्री, सावित्री थापा, विनीत प्रसाद बन्टू भट्ट, सुनित सिंह राठौर, बलवीर सिंह पंवार, अनिल बस्नेत, विपुल नौटियाल, मधुसुदन सुन्दरियाल, बिरेन्द्र पंवार, अमित भण्डारी, मंजू त्रिपाठी, महेन्द्र सिह रावत, टीका राम पाण्डेय, आदर्श सूद, आशीष नेहरा, मंजू सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button