मयकोटी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन
400 से अधिक ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ्

Date/25/12/2025
Rudraprayag/Uttarakhand prime 24×7
रुद्रप्रयाग। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में विकासखण्ड अगस्त्यमुनि की न्याय पंचायत मयकोटी राइंका मयकोटी में बहुउद्देशीय शिविर “प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों ने अपने-अपने विभागीय स्टालों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ मौके पर ही आवेदन, शिकायत एवं समस्याओं का निस्तारण किया गया।
शिविर में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, उद्योग, समाज कल्याण, पंचायती राज व ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य विभाग की ओर आयुष्मान आरोग्य शिविर, राजस्व विभाग, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, पूर्ति विभाग सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को लाभान्वित किया। शिविर के दौरान वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड, आधार से संबंधित सेवाएं, विभिन्न प्रमाण पत्रों (आय, जाति, निवास) के आवेदन, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पंजीकरण, राशन कार्ड केवाईसी, एलपीजी केवाईसी, स्वरोजगार एवं आजीविका से जुड़ी योजनाओं सहित अन्य जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया गया




