नमन सैनी , माहिर मल्होत्रा, शिवांग भाटी ने उत्तराखंड की टीम से खेलते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया – Uttarakhand Prime 24X7

नमन सैनी , माहिर मल्होत्रा, शिवांग भाटी ने उत्तराखंड की टीम से खेलते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया

देहरादून/उत्तराखण्ड प्राइम 24 x 7 

आज दिनाक २३ नवंबर २०२५ को उत्तर प्रदेश बरेली में चल रही ४१ वी राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिता एवम आठवी कैडेट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आज का दिन ताईक्वांडो उत्तराखंड के लिए शानदार रहा जिसमे सीनियर टीम पुमसे वर्ग में देहरादून के रहने वाले नमन सैनी माहिर मल्होत्रा एवम रुड़की के रहने वाले शिवांग भाटी ने उत्तराखंड की टीम से खेलते हुए शानदार कांस्य पदक प्राप्त किया पदक जीतने पर ताईक्वांडो उत्तराखंड के अध्यक्ष अमित मल्होत्रा ने उनको बधायी दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के इन बेटो ने कांस्य पदक उत्तराखंड को दिलाया है उन्होंने बताया के यह खिलाड़ी जल्द ही भारत की टीम से प्रतिभाग करेगा ।

प्रतियोगिता में मुख्य कोच की भूमिका रुड़की के रवींद्र पंवार ने निभाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *