देहरादून की बेटी मीना उपाध्याय ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन – Uttarakhand Prime 24X7

देहरादून की बेटी मीना उपाध्याय ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

Date 23/10/2025

Dehradun/Uttarakhand Prime 24×7 

 

देहरादून की बेटी मीना उपाध्याय ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

 

देहरादून की प्रतिभाशाली खेल प्रशिक्षक मीना उपाध्याय ने एक बार फिर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। उन्हें भारतीय हैंडबॉल टीम की कोच के रूप में एशियन यूथ गेम्स के लिए नियुक्त किया गया है।

मीना उपाध्याय ने अपने समर्पण, कठिन परिश्रम और उत्कृष्ट प्रशिक्षण क्षमता के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनके नेतृत्व में कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है।

उनकी इस नियुक्ति से न केवल देहरादून बल्कि पूरे उत्तराखंड में खेल जगत में खुशी की लहर है। यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी।

मीना उपाध्याय ने कहा कि – “यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। मैं देश और राज्य दोनों का मान बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत करूंगी।”

राज्य के खेल प्रेमियों और अधिकारियों ने मीना उपाध्याय को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *