उत्तराखंड

खटीमा में धान खरीद पर बारिश ने लगाया ब्रेक

खटीमा विकासखंड में 82 धान तोल केंद्रों में वर्तमान में की जा रही की धान खरीद

दिनांक/09/10/2025

Khatima/ Uttarakhandprime 24×7 

खटीमा। उत्तराखंड में धान की फसल को सरकारी तोल केंद्रों में खरीदने को लेकर एक अक्टूबर से कई इलाकों में प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, सीमांत खटीमा विकास खंड में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के कुल 82 धान तोल केंद्रों में धान की फसल खरीद की जा रही है। बीते दो दिनों में तेज हवाओं के साथ हुई बरसात के बाद फिलहाल मंडी परिसर में खाद्य विभाग के तोल केंद्रों में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी के अनुसार पूरे विकास खंड में धान तोल चल रही है। खटीमा मंडी परिसर में खाद्य विभाग के तीन तोल केंद्रों में चार अक्टूबर से तोल शुरू की गई। अभी तक कुल 600 कुंतल की तोल की गई है।

उत्तराखंड सरकार प्रदेश के किसानों के धान की फसल की सरकारी खरीद को लेकर एक्शन में है। एक अक्टूबर से विभिन्न स्थानों पर धन तोल की खरीद तोल केंद्रों में शुरू हो चुकी है। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा विकासखंड में धान तोल की सरकारी खरीद की अगर बात की जाए तो खटीमा विकास खंड में कुल 82 धान तोल केंद्रों में वर्तमान में धान खरीद की जा रही है। खटीमा मंडी परिसर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के द्वारा तीन तोल केंद्रों में चार अक्टूबर से धान खरीद जारी है। बीते दो दिनों में हुई बारिश के चलते मंडी परिसर के धान तोल केंद्रों में फिलहाल सन्नाटा पसरा है।

खटीमा वरिष्ट विपणन अधिकारी के सी आर्या ने बताया वर्तमान में खटीमा विकास खंड में कुल 82 धान तोल केंद्रों पर सरकार द्वारा धान की खरीद की जा रही है। उत्तराखंड स्टेट कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिडेट (यूसीएफ) के 64 खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के 3 पीसीओ के 8 एनसीसीएफ के 6 सहित उत्तराखंड उपभोगता सहकारी संघ के 1 सहित कुल 82 धान तोल केंद्रों में धान खरीद की जा रही है। धान तोल केंद्रों में धान के समर्थन मूल्य 2386 की दर से खरीद हो रही है।

तोल केंद्रों पर बारदाना, मॉइश्चर मशीन, धान सुखाने के लिए फंखे सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं के पूर्ण होने के अधिकारी कह रहे हैं। फिलहाल दो दिनों की बरसात उपरांत खटीमा के मंडी परिसर स्थित खाद्य विभाग के तोल केंद्रों पर फिलहाल सन्नाटा पसरा हुआ है। बारिश से किसानों की फसल भीगने की वजह भी तोल केंद्रों पर फिलहाल किसानों के ना पहुंचने की वजह बताई जा रही है। विभाग खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के वरिष्ठ विपणन अधिकारी के आर्य के अनुसार खटीमा विकास खंड के सभी धान तोल केंद्रों में धान खरीद जारी है। अभी तक खाद्य विभाग के तोल केंद्रों में 600 कुंतल धान की खरीद की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button