
दिनांक/06/10/2025
Haridwar/ Uttarakhandprime 24×7
हरिद्वार। आम के बाग में एक व्यक्ति ने देर रात पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कनखल क्षेत्र में जगजीतपुर मार्ग पर मैंगो फार्म के पीछे बाग में एक व्यक्ति का पेड़ पर फांसी पर लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची थाना कनखल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। युवक की पहचान यशपाल पुत्र ज्ञान सिंह निवासी शीतला खेड़ा, पथरी के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी की वजह सामने आ रही है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




