क्राइम

14 वर्षीय बेटी संग सगे पिता ने की हैवानियत, मां को पता चला तो पति पर दर्ज कराई एफआईआर

हरियाणा के हिसार में पिता-पुत्री जैसे पवित्र खून के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। हिसार जिले के एक गांव में रहने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां को जब इसका पता चला तो उसने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को बच्ची घर पर अकेली थी और उसकी मां हिसार में मजदूरी करने गई थी। घर पर कोई न होने पर किशोरी के पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

शाम को जब लड़की की मां घर पहुंची तो उसने बेटी को डरा और सहमा हुआ पाया। मां के पूछने पर उसने पिता की घिनौनी हरकत का खुलासा किया। इसके बाद तुरंत महिला अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और पुलिस में इसकी शिकायत दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस ने पीड़ित बच्ची का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button