उत्तर पूछने पर छात्रा को शिक्षक ने मारे थप्पड़, परिजनों का आरोप रंजिश में की पिटाई – Uttarakhand Prime 24X7

उत्तर पूछने पर छात्रा को शिक्षक ने मारे थप्पड़, परिजनों का आरोप रंजिश में की पिटाई

हरियाणा। सोनीपत के गांव धनाना निवासी रमेश ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी वैष्णवी गांव रिंढ़ाना के निजी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। मंगलवार को उनकी बेटी स्कूल में गई थी। जब छुट्टी होने के बाद घर आई तो उसके मुंह पर थप्पड़ के निशान थे। सोनीपत के गोहाना के गांव रिंढ़ाना स्थित निजी स्कूल में शिक्षक ने आठवीं कक्षा की छात्रा के मुंह पर आठ-दस थप्पड़ मार दिए। जिससे छात्रा का चेहरा लाल हो गया। छात्रा घर पहुंची तो चेहरे पर निशान देखकर परिजनों ने उससे जानकारी ली। जिसके बाद परिजनों ने छात्रा का मेडिकल कराकर शिक्षक के खिलाफ बरोदा थाना में शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। छात्रा ने परिजनों को बताया कि उन्होंने शिक्षक से एक सवाल का उत्तर पूछा था। जिसका जवाब देने के बजाय उसकी पिटाई कर दी गई।गांव धनाना निवासी रमेश ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी वैष्णवी गांव रिंढ़ाना के निजी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। मंगलवार को उनकी बेटी स्कूल में गई थी। जब छुट्टी होने के बाद घर आई तो उसके मुंह पर थप्पड़ के निशान थे। वैष्णवी से पूछा तो उसने बताया कि गणित के शिक्षक ने उनके मुंह पर थप्पड़ मारे हैं और घर पर बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। परिजनों ने वैष्णवी का मेडिकल कराया और पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने इस संबंध में मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *