Dehradunउत्तराखंड

उत्तरकाशी आपदा में कृष्णा धाम गौशाला की सेवा-300 परिवारों तक पहुँची राहत

उत्तरकाशी आपदा में कृष्णा धाम गौशाला की सेवा-300 परिवारों तक पहुँची राहत

दिनांक/11/09/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। प्राकृतिक आपदा की हर घड़ी में समाज सेवा का परिचय देने वाली कृष्णा धाम गौशाला एक बार फिर उत्तरकाशी की आपदा पीड़ित जनता के लिए आशा की किरण बनी। बीते 20 दिनों से गौशाला की टीम उत्तरकाशी में डटी हुई है और अब तक लगभग 300 परिवारों को राशन सामग्री, तिरपाल, छाते, सोलर लाइट व अन्य आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध करवाई हैं।

गौशाला के सेवकों ने न सिर्फ सामग्री पहुँचाई बल्कि प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचकर श्रमदान कर पीड़ितों की मदद भी की। विशेष बात यह है कि कृष्णा धाम गौशाला पिछले 7 वर्षों से लगातार आपदा सेवा कार्य कर रही है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के समय भी संस्था की टीम ने वहाँ पहुँचकर राहत और पुनर्वास कार्यों में सक्रिय सहयोग दिया था।संस्था का कहना है कि गौ सेवा और मानव सेवा ही हमारा धर्म है, और संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों की मदद करना हमारा कर्तव्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button