Haridwarउत्तराखंड

खेत में पड़ा मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

खेत में पड़ा मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

दिनांक/06/07/2025

Haridwar/Uttarakhandprime 24×7 

हरिद्वार। रविवार की सुबह, लक्सर क्षेत्र में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत से पड़ा मिला।। महिला की हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह निर्माणाधीन न्यायालय भवन के सामने से जंगल मे जा रही सड़क पर एक ट्यूबवैल के निकट खेत में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली। जिस पर कोतवाल राजीव रौथान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली।

मृतका की शिनाख्त कराने पर उसकी पहचान सरोज उम्र 50 वर्ष निवासी न्यू शिवपुरी, लक्सर के रूप में हुई। मृतका के गले पर निशान मिले हैं। जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई गई है। बताया जा रहा है कि महिला विधवा है तथा उसके चार बच्चे हैं।

यह भी बताया जा रहा है कि मृतक महिला पैसों के लेन देन का कार्य करती थी। भगवानपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति पर महिला के करीब एक लाख रुपए उधार बताए गए हैं। शनिवार शाम महिला उक्त व्यक्ति के साथ बाइक पर जाते देखी गयी थी। उसके बाद रविवार सुबह महिला का शव खेत से बरामद हुआ है।

उसके बाद से वह व्यक्ति भी लापता है तथा उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ चल रहा है। जिसके चलते उसके द्वारा महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लापता व्यक्ति की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है। उन्होंने घटना के शीघ्र पर्दाफाश करने का दावा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button