अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार, कई वाहन बरामद – Uttarakhand Prime 24X7

अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार, कई वाहन बरामद

दिनांक/02/07/2025

Haridwar/Uttarakhandprime 24×7 

हरिद्वार। अंतर्राज्जीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से दो चार पहिया व सात दो पहिया वाहन बरामद किये गये है। हालांकि मामले में एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है। वहीं पुलिस ने इस गिरोह में शामिल एक नाबालिग को संरक्षण में लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली गंगनहर पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए चुराई गई दो कारें क्रमशः क्रेटा व सिलेरियो बरामद करने के साथ ही दोपहिया वाहन चोरी गिरोह के नाबालिक सहित 3 सदस्यों को दबोचकर चुराई गई 07 मोटर साइकिलें बरामद की है। बताया कि बीते रोज कोतवाली गंगनहर पुलिस ने एक सूचना के बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान पुलिस को मंगलौर-सालियर हाईवे पर एक संदिग्ध क्रेटा कार आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने जब उसे रोककर चैक किया गया तो पता चला कि उक्त वाहन के संबंध में पूर्व में कोतवाली गंगनहर में चोरी होने का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी। जिसने पूछताछ में अपना नाम अजय पुत्र बीरपाल निवासी ग्राम पूरना थाना इगलास अलीगढ उ.प्र. हाल निवासी पनियाला रोड सुभाषनगर रूडकी बताया। वहीं दूसरी ओर गंगनहर पुलिस ने रूडकी-सालियर अण्डर पास रूडकी से 2 संदिग्ध व्यक्तियों और 1 नाबालिक को दबोचकर उनकी निशांदेही पर कुल 7 वाहन दोपहिया बरामद किये। पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह मोटर साइकिलो को चुराकर उन्हे स्वामी विवेकानन्द कालेज को जाने वाले रास्ते के सामने वाले बाग में छुपाकर रखते थे और फिर उन्हे मॉडिफाई कर के आगे बेच देते थे। जिन्होने अपना नाम फारूख फरीदी पुत्र इस्लाम अहमद निवासी थिथकी कवादपुर मंगलौर व मोहसिन उर्फ काला पुत्र नसीम निवासी माधोपुर कोतवाली गंगनहर बताया। जबकि एक विधि विवादित किशोर है जिसे पुलिस ने अपने संरक्षण में लिया हुआ है। वहीं एक और मामले में पुलिस टीम ने एक सूचना के बाद पनियाला तिराहे से लाठरदेवा जाने वाले रास्ते रूडकी से वाहन मारूति सिलेरियो को रोका। पुलिस की सघन चैकिंग देख कर वाहन चालक वाहन को छोडकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *