कबाड़ की दुकान में लगी आग, 6 गाड़ियों ने पाया काबू – Uttarakhand Prime 24X7

कबाड़ की दुकान में लगी आग, 6 गाड़ियों ने पाया काबू

दिनांक/02/07/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। थाना बसंत विहार क्षेत्र के गोविंदगढ़ में स्थित एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गई। जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आग ने भयावह रूप ले लिया था। फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं है। फायर ब्रिगेड द्वारा आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कांवली रोड बल्लीवाला फ्लाईओवर से पहले श्रीरामपुर गोविंदगढ़ में स्थित नौशाद की कबाड़ की दुकान है। मंगलवार देर रात कबाड़ की दुकान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना बसंत विहार पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा पंपिंग और फोम की सहायता से आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद जेसीबी की मदद से कूड़े को हटाया गया और फिर से फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों से लगातार पंपिंग कर आग पर काबू पाया गया। थाना बसंत विहार प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि दुकान को कबाड़ी का काम करने वाले नौशाद निवासी सहारनपुर द्वारा किराये पर लिया गया था। आग के कारण दुकान के अंदर रखा सामान जल गया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना प्रतीत हो रहा है। घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *