आयुर्वेदिक क्लिनिक का शुभारंभ करते हुए – Uttarakhand Prime 24X7

आयुर्वेदिक क्लिनिक का शुभारंभ करते हुए

 

 

देहरादून, उत्तराखण्ड प्राइम ,देहरादून में माधवबाग की उत्तराखंड का पहला आयुर्वेदिक क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी किन्ही कारणों से उपस्थित नहीं हो सके। मंत्री गणेश जोशी ने संदेश पत्र के माध्यम से क्लिनिक के उद्घाटन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माधवबाग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता, स्वस्थ भारत की कल्पना की ओर ले जाने के लिए भारत की प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति ष् आयुर्वेद” को पुनर्जीवित करने और ष्घर घर आयुर्वेद” पहुंचाने के सपने को दृढ़ता से आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा माधवबाग ने उत्तराखंड सरकार के सानिध्य में शिवालिक आयुर्वेदिक कॉलेज, देहरादून में पंचकर्म का प्रशिक्षण भी प्रदान किया है।

माधवबाग दुनिया का पहला आयुर्वेदिक हृदय रोग रक्षा एवं निवारण संस्था है। उन्होंने कहा माधवबाग की चिकित्सा पूर्णतरू रिसर्च एंड एविडेंस पर आधारित है और इनका लाखो रोगियों पर सफल ट्रायल किया जा चुका है। यहां आयुर्वेदिक उपचारों के द्वारा हृदय रोग और उससे संबंधित रोग जैसे शुगर, ब्लड प्रेशर, थायराइड, मोटापा, अनिद्रा का सफल इलाज किया जाता है। माधवबाग के पूरे भारत में 350 से अधिक क्लिनिक है और अभी तक 10 लाख से अधिक रोगी चिकित्सा का लाभ उठा पाए है। मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की कहा कि उत्तराखंड का पहला क्लिनिक देहरादून में खुला है। उन्होंने कहा हमारा संकल्प है की हम घर घर तेजी से पांव पसार रह हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, शुगर जैसे समस्याओं का पूर्णतः आयुर्वेद के द्वारा उपचार करके भारत को रोगमुक्त बना के एक स्वस्थ भारत का निर्माण करे और सरकार के सपने को साकार करें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद संजय नौटियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *