Nanitalउत्तराखंडक्राइम

घुघुती पक्षी का शिकार करने के आरोप में पर्यटक गिरफ्तार

घुघुती पक्षी का शिकार करने के आरोप में पर्यटक गिरफ्तार

दिनांक/18/06/2025

Nanital/Uttarakhandprime 24×7 

नैनीताल। जिले के सातताल क्षेत्र में मौज-मस्ती के लिए घुघुती पक्षी का शिकार करना पर्यटक को महंगा पड़ गया। इस मामले में वन विभाग ने घुघुती का शिकार करने के आरोपी पर्यटक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश से कुछ पर्यटक नैनीताल जिले में घूमने आए थे। इस दौरान रोमांच के लिए एक पर्यटक ने पक्षी घुघुती का शिकार कर लिया। इस मामले में अमित सेमुअल पुत्र मौरिस गिड़िया सैमुअल, निवासी नैनी इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश को पक्षी का शिकार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। घुघुती के शिकार के मामले में जानकारी देते हुए एसडीओ ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत और वीडियो के आधार पर सातताल एस्टेट में गरुड़ ताल के समीप पक्षी का शिकार करने का मामला संज्ञान में आया था। जिसके बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए इलाहाबाद निवासी अमित सेमुअल पुत्र मौरिस गिड़िया सैमुअल को पक्षी घुघुती का शिकार करने के मामले में वन क्षेत्राधिकारी भवाली की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button