गर्जिया मंदिर जा रहे परिवार का टेंपो पलटा, 14 लोग घायल – Uttarakhand Prime 24X7

गर्जिया मंदिर जा रहे परिवार का टेंपो पलटा, 14 लोग घायल

दिनांक/17/06/2025

Nanital/Uttarakhandprime 24×7 

नैनीताल। रामनगर में मंगलवार को गर्जिया माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में 14 श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है। घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए लोग एक ही परिवार के हैं, जो यूपी के मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं। पूरा परिवार रामनगर गर्जिया माता के दर्शन करने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया. हादसा मंदिर से थोड़ा पहले ही तीखे मोड़ पर हुआ।

बताया जा रहा है कि तीखे मोड़ पर ड्राइवर टेंपो को काबू नहीं कर पाया और टेंपो बेकाबू होकर अचानक पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया।

घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे में घायल श्रद्धालु विशाल ठाकुर ने बताया कि टेंपो में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और वाहन की रफ्तार भी अधिक थी, जिस कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने प्रशासन से मांग है कि ऐसे वाहनों की नियमित जांच की जाए और ओवरलोडिंग पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। रामनगर संयुक्त चिकित्सालय की डॉक्टर दीपा ने बताया कि अस्पताल में कुल 14 घायलों को लाया गया, जिनमें से पांच की स्थिति गंभीर थी, जिन्हें हायर सेंटर भेजा गया है। बाकी घायलों का इलाज रामनगर अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *